ADVERTISEMENT

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 02 आरोपयों के कब्जे से 2.87 ग्राम चिट्टा/ समैक बरामद मामला दर्ज

दिनांक 16 /11/26 को एक अन्य मामले मे SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2.87 ग्राम चिट्टा/ समैक बरामद कर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक पाँवटा साहिब के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति पांवटा साहिब ईलाका में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा काफी समय से कर रहे है जो आज भी अपनी मोटर साईकल नम्बर HP17G6365 में कुंजा की तरफ से स्मैक लेकर आ रहे हैं ।

जिस पर पुलिस टीम ने उक्त मोटर साईकल को रोक कर पूछताछ की तो पूछने पर चालक ने अपना नाम अब्दुल रहमान निवासी गांव संतोषगढ़, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद शर्मा निवासी गांव पाब कफोटा, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, बतलाया । तलाशी के दौरन उक्त व्यक्तियों के कब्जे से कुल 2.87 ग्राम चिट्टा/ समैक बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *