• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

भाजपा ने आज कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री के शिमला शहर में पानी की कमी को लेकर दिए बयान का दिया जवाब

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
404
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के शिमला शहर में पानी की कमी को लेकर कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर समय कांग्रेस की सरकार सत्तासीन रही है और कांग्रेस सरकार जिसमें मुकेश अग्निहोत्री स्वयं वरिष्ठ मंत्री रहे हैं, ने कभी भी शिमला शहर के लिये पानी की कोई योजना बनाने की पहल नहीं की, जिसका खामियाजा आज शिमला शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यही नहीं,े शिमला नगर निगम पर भी कांग्रेस ही अधिकांश समय तक काबिज रही है और उन्होंने भी कुछ नहीं किया।

परमार ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत पहले शिमला शहर में होने वाली पानी की कमी की आशंका के चलते कोई परियोजना बनाई होती, तो आज समस्या इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार शिमला शहर के लिये कभी कोल डैम तो कभी सतलुज अथवा पब्बर नदियों से पानी लाने का लॉलीपॉप दिखाती रही, लेकिन कभी भी इसपर ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

उन्होंने कहा प्रदेश के सभी लोग इस बात से परिचित है कि पिछले कई महीनों से वर्षा नहीं हुई है, जिसके चलते राज्य के सभी नदी व नाले या तो पूरी तरह से सूख चुके हैं, अथवा जल स्तर बहुत नीचे चला गया है।

यहां तक कि पानी की अनेकों योजनाओं सूखे के लम्बे अंतराल के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। इसके बावजूद भी हमारी सरकार शहर के लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिये संजीदा है और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर स्वयं पानी की आपूर्ति की निगरानी कर रहे हैं और नित्य प्रति इस संबंध में उच्च स्तर पर बैठकें करके शिमला शहर के लिये पानी की प्राप्ति तथा इसके वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया है और पानी वितरण को लेकर हर रोज रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि शिमला शहर को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये इसे तीन अंचलों में बांटा गया है और प्रत्येक अंचल में अलग-अलग दिनों की जा रही पानी की आपूर्ति की समय सारिणी एक दिन पूर्व मीडिया में जारी की जा रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी समय सारिणी के अनुसार पानी प्राप्त कर सकें। सरकार के इन प्रयासों की लोगों ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस व्यवस्था के कारण अगले एक-दो दिनों में सभी को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।

परमार ने कहा कि केन्द्र सरकार भी शिमला शहर की पेयजल संकट के प्रति गंभीर है और इसके स्थाई समाधान के लिये प्रदेश सरकार से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है ताकि इस समस्या का स्थाई समाधान हो सके।मंत्री ने मुकेश अग्निहोत्री को सलाह दी कि वह पानी की आपूर्ति को लेकर घड़ियाली आंसू न बहाए और न ही जनता को गुमराह करने की कोशिश करें। अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थितियों में वह तथा कांग्रेस के लोग सरकार के प्रयत्नों में शामिल होकर लोगों की सुविधा के लिये कुछ योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि आज जो पानी का संकट सामने आया है, वह कांग्रेस की सरकारों द्वारा शिमला शहर के लिये कोई ठोस योजना न बना पाना तथा शहर की अनदेखी का नतीजा है।

 

Share165SendTweet100
Previous Post

असमाजिक तत्वों से बचाव के लिए हर स्तर पर जागरूकता आवश्यक

Next Post

हिमाचल प्रदेश में टेलीडेंस्टी देश में सर्वाधिक

Next Post
हिमाचल प्रदेश में टेलीडेंस्टी देश में सर्वाधिक

हिमाचल प्रदेश में टेलीडेंस्टी देश में सर्वाधिक

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हिमाचल की गैटस रिपोर्ट जारी

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हिमाचल की गैटस रिपोर्ट जारी

प्रदेश में 31 जुलाई तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

प्रदेश में 31 जुलाई तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App