ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त एक छात्र व 4 छात्राएं घायल , दो छात्राएं गंभीर हालत में रेफर

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना का मामला आया है। ज्ञात हुआ है कि पुलिस चौकी राजबन के अधिकार क्षेत्र में गांव सतोंन से लगभग 4 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर चिलोन के पास एक bolero कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है

जिसमें शिलाई व रोनहाट कॉलेज के SFI के लगभग 5 से 6 छात्र व छात्राएं थी। जिनमें से 4 लोगों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया है। जिनमें से 2 लड़कियों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

जिनके नाम निम्न है:-

1. कार्तिका पुत्री पंच राम निवासी गांव रास्त डाकघर रोनहाट तहसील शिलाई उम्र 22 वर्ष
2. भारती पुत्री अमर सिंह निवासी गांव कीनू पनोग डाकघर तहसील शिलाई उम्र 20 साल
3. सलोनी पुत्री श्री केदार सिंह गांव मानल डाकघर रोनहाट तहसील शिलाई उम्र 17 साल
4. पल्लवी पुत्री प्रताप सिंह गांव कुलह डाकघर जरवा तहसील शिलाई जिला सिरमौर हिoप्रo उम्र 20 साल।
5. सतीश पुत्र मदन सिंह निवासी रोनहाट तहसील शिलाई जिला सिरमौर हिoप्रo

उपरोक्त में से दो लड़कियों मीनाक्षी और पल्लवी को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया है।* बाकी 3 लोगों का उपचार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में किया जा रहा है। जिनकी स्थिति सामान्य है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!