Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक एंबुलेंस कर्मचारी द्वारा महिला के साथ चलती एम्बुलेंस में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने एक एंबुलेंस को बुक करवाया था जहां पर एंबुलेंस में तैनात एक कर्मचारी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ उसकी जेठानी के साथ भी बदतमीजी की.
एम्बुलेंस में महिला से छेड़छाड़
एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि, रविवार 8 मार्च को महिला थाना सोलन में एक महिला (उम्र- 30 वर्ष) द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसने 108 सेवा के माध्यम से एम्बुलेंस बुक करवाई थी. जब एम्बुलेंस पहुंची तो चालक ने उसे फोन कर पूछा कि क्या वह अकेली जा रही है. इस पर उसने चालक को बताया कि उसकी जेठानी भी उसके साथ जा रही है. इसके बाद वह अपने बेटे और अपनी जेठानी के साथ एम्बुलेंस में बैठ गई. जब वे एम्बुलेंस में जा रहे थे, तो एम्बुलेंस में तैनात कर्मचारी दिव्यांश ने उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ की. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उसने इसके साथ भी बदतमीजी की. इसके बाद जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो अस्पताल पहुंचने पर आरोपी ने उसके पति के साथ भी बदतमीजी की और वहां से भाग गया.”
एम्बुलेंस में तैनात EMT फार्मासिस्ट पर गंभीर आरोप
SP सोलन ने बताया कि, “पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया. इस मामले में जांच के दौरान महिला थाना सोलन की टीम द्वारा तवरित कार्रवाई करते हुए मंडी जिले के बल्ह तहसील के बटेहरडा गांव के रहने वाले आरोपी दिव्यांश (उम्र- 27 वर्ष) को शिमला से हिरासत में ले लिया गया है. आपोरी से गहनता से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी पिछले 6 महीनों से 108 एम्बुलेंस में बतौर EMT फार्मासिस्ट तैनात है. उसकी ड्यूटी दिनांक 7 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 8 मार्च सुबह 8:00 बजे तक 108 एम्बुलेंस में थी. आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है.”











