पाँवटा साहिब : सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी के निर्देशों के बाद डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी के निर्देशों के बाद डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति जिसका नाम मनोज कुमार पुत्र स्व0 श्री रघुबीर सिंह निवासी बडवास जिला सिरमौर का रहने वाला है, जो चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल वजन 8.75 ग्राम चिट्टा/ स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। दौराने अन्वेषण आरोपी मनोज कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।











