BKD स्कूल की छात्रा जसमीत ने 97.8% अंक लेकर स्कूल में किया टॉप, विज्ञान-पंजाबी में पाए पूरे अंक 

BKD स्कूल की छात्रा जसमीत ने 97.8% अंक लेकर स्कूल में किया टॉप, विज्ञान-पंजाबी में पाए पूरे अंक

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के देवीनगर स्थित बीकेडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की छात्रा ने दसवीं की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

इस परीक्षा परिणाम में जसमीत कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, वैष्णवी ने 96.5% अंक प्राप्त कर दूसरा और नीतू ने 90.7% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। जसमीत कौर ने विज्ञान और पंजाबी दोनों ही विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, वही वैष्णवी ने गणित में 100 तथा परनीत कौर ने पंजाबी में 100 अंक प्राप्त किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब तथा स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि कक्षा ग्यारहवीं के दाखिले आरंभ हो गए हैं, और दसवीं में जिन विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक प्राप्त किए होंगे उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जाएगी चाहे वह विद्यार्थी किसी भी विद्यालय से हो।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!