द स्कॉलर्स होम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप में छाया विद्यालय
जिला सिरमौर शतरंज संघ के तत्वावधान में द स्कॉलर्स होम स्कूल में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का सफल समापन 10 मई 2026 को बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अंडर-07, अंडर-09 एवं अंडर-11 वर्ग (बालक एवं बालिका) में भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल 216 खिलाड़ियों ने सहभागिता दर्ज करवाई, जबकि द स्कॉलर्स होम School के 92 विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई जिसके लिए
सुश्री निशा कुमारी को उनके समर्पण एवं अथक प्रयासों के लिए विशेष रूप से सराहा गया तथा हार्दिक बधाई दी गई।
इस प्रतियोगिता में अंडर-7 वर्ग में: द्वितीय स्थान — रवलीन कौर
तृतीय स्थान — अनहिता विभूति गौतम
अंडर-11 वर्ग में:
प्रथम स्थान — माधव गर्ग
तृतीय स्थान — दीक्षन
इस अवसर पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग तथा श्री अभिषेक शर्मा और अध्यापकगण ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान शिमला, मंडी, सिरमौर, कुल्लू एवं हमीरपुर सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को अत्यंत रोमांचक बना दिया।
विशेष रूप से अंडर-11 वर्ग में द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का श्रेय स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप बतान, श्री प्रवीण कुमार, सुश्री निशा कुमारी, श्री भगवंत सिंह एवं कुमारी लक्ष्मी को दिया गया।











