• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जनमंच से सुनिश्चित होगा समस्याओं का तुरंत समाधान : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने आज चम्बा ज़िले के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किया गया ‘जनमंच’ कार्यक्रम लोगों की शिकायतों का प्रभावी रूप से निराकरण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ‘गृहिणी सुविधा योजना’ आरम्भ की गई है जिसके तहत राज्य में शेष बचे हुए परिवारों को गैस कनैक्शन प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटन क्षमता के दोहन के लिए राज्य सरकार द्वारा नई योजनाएं आरम्भ की गई हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अपने पांच माह के कार्यकाल के दौरान जन कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है जिस कारण प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है और राज्य सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे पूरे प्रदेश के समान विकास में अपना सहयोग दें। उन्होंने प्रदेश की बागडोर सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्र अध्यक्ष श्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली मंत्रिमण्डल की बैठक में ही वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को बिना आय सीमा के 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया, जिससे 1.30 लाख वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं तथा प्रदेश सरकार इस पर हर वर्ष 200 करोड़ रुपये व्यय करेगी।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य नहीं करेगी, लेकिन दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र विकास से अछूते हैं उनके विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, सरकार पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक विधानसभा में 20 बजट पेश होते हुए देखे हैं लेकिन इस बार उन द्वारा प्रस्तुत बजट में 30 नई योजनाओं को आरम्भ करने की घोषणा की गई है जो अपने आपमें रिकार्ड है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए 69 राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए, लेकिन पूर्व सरकार ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया है। पूर्व सरकार ने तीन विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की निविदाओं को आउटसोर्स करने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है, यह देश के लोगों का भाजपा में विश्वास व लोकप्रियता को दर्शाता है।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन चम्बा के इबरगाह में सीआईडी का कार्यालय व आवास की आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 1.62 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने 3.99 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा से झुमर सड़क का स्तरोन्नयन, चौड़ा करने तथा मेटलिंग और 5.03 करोड़ रुपये की लागत से लुड्डू बट सड़क की मेटलिंग व टारिंग की भी आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने करियां-बरियां सड़क पर करियां में रावी नदी पर 7.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  धर्म मल्होत्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘चम्बा का इतिहास एवं संस्कृति’ का विमोचन भी किया।
1. 20 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल चम्बा को 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा।
2. चम्बा शहर के सौन्दर्यकरण के लिए 20 लाख की घोषणा। बाद में वृहद सौन्दर्यकरण की योजना को वित्तपोषण के लिए एशियन विकास बैंक को भेजा जाएगा।
3. सुल्तानपुर के लिए मल निकासी की योजना।
4. संस्कृत कॉलेज चम्बा को सभी औपचारिकताओं के पूर्ण करने के उपरान्त सरकारी नियंत्रण में लिया जाएगा।
सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को श्री जय राम ठाकुर के रूप में युवा मुख्यमंत्री मिले हैं जो एक आम आदमी तथा गरीबों के दुःख-दर्द को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है और उनके कुशल नेतृत्व में नव भारत का स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा को देश का पिछड़ा जिला घोषित किया गया है ताकि जिले में विकास की गति में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय खोला जाएगा।
विधायक पवन नैयर ने मुख्यमंत्री का चम्बा विधानसभा क्षेत्र को विकास के लिए प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र की विकास की दृष्टि से उपेक्षा की थी। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री को स्थानीय मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चम्बा याकुब के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री  किशन कपूर, भरमौर के विधायक  जय लाल, नाचन के विधायक  विनोद कुमार, भटियात के विधायक  बिक्रम जरयाल, पूर्व मंत्री श्री मोहन लाल, नगर परिषद चम्बा की अध्यक्ष  नीलम नैयर, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक चम्बा भी अन्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share160SendTweet100
Previous Post

शिमला : खाई में गिरी एच.आर.टी.सी. की बस , 5 से 6 लोगों के मरने की आशंका

Next Post

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल द्वारा 16,571 आवेदनों पर फैसला

Next Post
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल द्वारा 16,571 आवेदनों पर फैसला

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल द्वारा 16,571 आवेदनों पर फैसला

शिलाई  में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में होगा लोगो की समस्याओं का निदान

शिलाई में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में होगा लोगो की समस्याओं का निदान

????????????????????????????????????

घटते लिंगानुपात में समानता लाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग आपेक्षित - उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App