मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह ने जवाली विधानसभा क्षेत्र में की करोडों की घोषणाए ।

You may also likePosts

(विजय ठाकुर)मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काँगड़ा प्रवास के द्वितीय चरण के दौरान रविवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरमाड़ में पहुंचने क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने भरमाड़ क्षेत्र के लिए दस करोड़ एक लाख रूपये की अनुमानित राशि से निर्मित होने वाले 15 नलकूपों का शिलान्यास किया गया। इससे 244 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई मिलेगी । जोकि क्षेत्र वासियों के लिए सरकार की तरफ से एक उपयोगी सौगात मानी जा रही है।इस प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत 15 मुख्य वितरण हौदी व् 220 निकास हौदी का निर्माण किया जायेगा तथा 300 हॉर्स पावर की पम्पिंग मशीनरी लगाई जाएगी।नलकूपों के शिलान्यास के उपरांत मुख्यमंत्री ने पंडाल में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।इससे पहले स्थानीय विधायक व् संसदीय सचिव(शिक्षा) नीरज भारती ने मुख्यमंत्री को स्थानीय लोगों की मुख्य मांगो रैहन में बनने वाले पोलटेक्निक कॉलेज, ज्वाली नर्सिंग कॉलेज, भरमाड़ (काली मिट्टी) स्टेडियम के निर्माण सहित कुछ और जनहित मांगो का मांग पत्र सौंपा। जिसे मुख्यमंत्री ने विचार विमर्श के बाद पूरा करने बारे आश्वस्त किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान वारिश में ही भारी जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान पँचायत चुनाव की तरह जातिवाद की राजनीती करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में जितना विकास कांग्रेस ने किया भाजपा कर ही नहीं सकती।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में विकास के लिए नीरज भारती व पूर्व सांसद चन्द्र कुमार की पीठ थपथपाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नगरोटा सूरियां 264.15 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम(एल.डब्ल्यू.एस. एस.)लोकार्पण किया। इस आधुनिक स्कीम के निर्मित होने से तीन गांव नगरोटा सूरियां, कथौली, सुखनाड़ा के लगभग बारह हजार की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर इस मौके पर स्थानीय विधायक एवम प्रदेश मुख्य संसदीय सचिव(शिक्षा) नीरज भारती, पूर्व सांसद चन्द्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन चम्बियाल, मुख्य अभियंता( सिंचाई) नवीन पुरी, अधीक्षण अभियंता एच.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव महाजन, जिलाधीश सी.पी. वर्मा.,एस.पी.काँगड़ा संजीव गांधी, जिला पार्षद सुनील डिम्पल, संसार सिंह संसारी,कर्म चन्द बग्गा सहित इलाके कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Related Posts

Next Post
error: Content is protected !!