राजगढ़ नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा 7 वार्डों में से पांच जीते
जिला सिरमौर की नगर पंचायत राजगढ़ पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो गया है। रविवार को हुए नगर पंचायत चुनाव में सात वार्डों में से पांच वार्डो पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर आए हैं। जिसमें वार्ड नंबर 3 से विमला कुमारी, वार्ड नंबर 4 से ज्योति साहनी, वार्ड नंबर 5 से रीना कुमारी, वार्ड नंबर 6 से विक्रम सिंह ठाकुर, वार्ड नंबर 7 से राकेश कुमार ठाकुर कांग्रेस के प्रत्याशी विजय हुए हैं। जबकि वार्ड नंबर एक से भाजपा के नरेंद्र ठाकुर व वार्ड नंबर 2 से भाजपा के पूर्ण चंद की विजय हुए हैं। वार्ड नंबर 1 में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर को 113 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कपिल ठाकुर को 57 मत मिले, एक वोट नोटा को पड़ा। वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी पूर्णचंद को 117 वोट मिले, कांग्रेस के कपिल चौहान को 90 तथा नोट को एक वोट पड़ा। वार्ड नंबर 3 पर कांग्रेस की विमला कुमारी को 105 वोट पड़े, भाजपा के अनूप रापटा को 95 वोट तथा एक वोट नोटा को पड़ा। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति साहनी को 139 वोट, भाजपा की एकता वर्मा को 117 तथा दो वोट नोटा को पड़े। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी रीना कुमारी को 112 वोट, भाजपा प्रत्याशी प्रोमिला को 61 वोट तथा दो वोट नोटा को पड़े। वार्ड नंबर 6 कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह ठाकुर को 139 वोट, भाजपा के दीपक धीर को 115 वोट, इस वार्ड से नोटा को कोई भी वोट नहीं पड़ा। वार्ड नंबर 7 राकेश कुमार ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी को 116 वोट तथा भाजपा के प्रवीण कुमार को 40 वोट पड़े तथा दो वोट नोटा को पड़े। नगर पंचायत राजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि चुनाव जीते हुए प्रतिनिधियों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग एवं सरकार ने दिशा निर्देशों के अनुसार जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।












