गैस सिलेण्डर फटा,एक की मौत,छह घायल।

(विजय ठाकुर) हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी शहर के लेबर चौक के पास रात करीब साढ़े नौ बजे एक घर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। यूपी का दरभंगा निवासी यह परिवार बद्दी के लेबर चौक के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक प्रकाश चंद यहां अपनी पत्नी सुकु कुमारी और बेटे रवि, रघुवीर, बेटी गुड़िया और रविना के साथ रहता था।

रात करीब दस बजे खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर हीटअप होकर धमाके के साथ फट गया। हादसे में बड़े बेटे रवि (18) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए। इसमें प्रकाश चंद और उनकी पत्नी
सहित अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फायर ऑफिसर प्रकाश चंद ने बताया कि सिलेंडर पांच किलो का था। धमाका होते ही घर में आग लग गई। यहां एक और सिलेंडर भी पड़ा था लेकिन इसे आग पकड़ने से बचा लिया गया।

You may also likePosts

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!