हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग में सदस्य सचिव एकल खिड़की से सुभाष चौधरी 31 जनवरी को रिटायर हो गए। सुभाष चौधरी 1982 में जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर में लिपिक पद पर नियुक्त हुए। अपनी योग्यता व कार्यकुशलता के कारण जल्द ही 1988 में वरिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत हो गए। 1989 जिला खनन अधिकारी सोलन कार्यालय में तैनात हुए। 1994 में जिला खनन अधिकारी नाहन कार्यालय में तैनात हुए। 1999 में खनन विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत हुए।
2005 में जिला उद्योग केंद्र नाहन में वरिष्ठ सहायक नियुक्त हुए। 2013 में डीआईसी नाहन में अधिक्षक पद पर पदोन्नत हुए। इतना ही नहीं अपनी काबलियत का लोहा मनवाते हुए वे 2016 में डीआईसी नाहन में प्रबंधक पद पर पदोन्नत हुए। 2018 में सदस्य सचिव एकल खिड़की उद्योग विभाग में तैनात हुए थे गत दिनों उनके ऑफिस से ही उनको रिटायरमेंट हुई जिसमें कर्मचारियों ने उनको सम्मान के साथ विदा किया











