हिमाचल प्रदेश : रैसलिंग में नाम चमकायेंगी प्रदेश की बेटिया |

(अभोजोत सिंह ) हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने पहली बार रैसलिंग को अपने खेलों में शामिल किया है। इसके चलते प्रदेश में छात्राओं का रैसलिंग के प्रति क्रेज भी देखा जा रहा है। प्रदेश की 8 आठ लड़कियां इस बार हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह छात्राएं रैसलिंग कोच विजय ठाकुर व टीम मैनेजर विनोद  के नेतृत्व में हिसार के लिए रवाना हुई। इसके लिए छात्राओं ने कड़ा अभ्यास किया। यहां 15 दिन के कोचिंग कैंप में कोच विजय ठाकुर ने छात्राओं को रैसलिंग के दांव पेच सिखाए।

कौन-कौन है टीम में 

You may also likePosts

हिमाचल की छात्राओं की रैसलिंग टीम में 48 किलो भारवर्ग में  नुरपुर कॉलेज कांगड़ा की ममता, 53 किलोग्राम में सोलन कॉलेज की आरती, 55 किलोग्राम में मिडी सोलन कॉलेज, 58 किलोग्राम में सोलन की ही तनू, 60 किलोग्राम में सुंदरनगर कॉलेज की शीला, 63 किलो भार वर्ग में सोलन की प्रिया थापा, 69 किलोभार वर्ग में कोटशेरा कॉलेज शिमला की राधा और 75 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर की मनु ठाकुर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!