• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश के विकलांगों ने एमफिल का रिजल्ट रोकने की मांग की

Desk by Desk
9 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
416
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

शिमला  डिसेबल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (डीएसए) ने राज्यपाल को पत्र भेजकर मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेशों के मद्देनजर विकलांगों को आरक्षण देने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रोस्टर में बदलाव किए बिना एमफिल की काउंसलिंग का रिजल्ट न निकाला जाए।

हाईकोर्ट ने नए कानून के मुताबिक विकलांगों को उच्च शिक्षा में 5% आरक्षण देने के आदेश दिए थे। विश्विद्यालय ने एमए और बीएड में तो इसे लागू कर दिया मगर कम सीटों वाले एमफिल व पीएचडी कोर्सों में लागू करने का तरीका नहीं निकाला। यह मामला हाइकोर्ट में सुनवाई के लिए अब 31अक्टूबर को लगेगा।

डीएसए के संयोजक मुकेश कुमार ने राज्यपाल व विश्विविद्यालय के कुलाधिपति आचार्य देवव्रत को पत्र लिख कर मांग की है कि कल 27 अक्टूबर को हो रही एमफिल की तथा जल्द ही होने वाली पीएचडी की कॉउंसलिंग के नतीजे घोषित न किये जाएं। उनका तर्क है कि इन रिसर्च कक्षाओं में सीटें कम होती हैं और विश्वविद्यालय ने इनमें प्रवेश के लिए पुराने व त्रुटिपूर्ण रोस्टर व्यवस्था को ही आधार बनाया है।

मुकेश कुमार ने राज्यपाल को बताया कि संसद द्वारा 16 दिसंबर 2016 को पास किया गया विकलांग जन अधिकार अधिनियम इस वर्ष 19 अप्रैल से पूरे देशभर में लागू किया जाना था इसकी धारा 32 के अंतर्गत विकलांजनों को उच्च शिक्षा में कम से कम 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना था। विश्विविद्यालय द्वारा इसे लागू न किए जाने पर उमंग फाउंडेशन की सदस्य, चम्बा की दृष्टिबाधित छात्रा इंदु कुमारी व कुछ अन्य विकलांग विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

हाईकोर्ट ने पत्रों को जनहित याचिका मानकर कार्रवाई शुरू की और 5 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेश पर इंदु कुमारी को एमए (राजनीति विज्ञान) के अलावा दृष्टिबाधित जितेंदर कुमार व विजय कुमार को बीएड व रविंदर ठाकुर को एमए (अर्थशास्त्र) में प्रवेश व होस्टल दिया गया।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद एमफिल व पीएचडी के लिए पुराना रोस्टर ही लगाया जा रहा है जिससे विकलांग विद्यार्थियों को नुकसान होगा। उन्होंने कानून के मुताबिक विकलांजनों को न्याय मिलने तक एमफिल व पीएचडी की सीटें भरे जाने पर रोक की मांग की है।

 

Share177SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : विभिन्न मामलो में सटटा लगाते हुए दो धरे

Next Post

गाड़ी से बरामद किये तीन लाख रुपये ,चुनाव फ़्लाइंग टीम ने बहराल नाके पर जांच के दौरान की कार्यवाई

Next Post
गाड़ी से बरामद किये तीन लाख रुपये ,चुनाव फ़्लाइंग टीम ने बहराल नाके पर जांच के दौरान की कार्यवाई

गाड़ी से बरामद किये तीन लाख रुपये ,चुनाव फ़्लाइंग टीम ने बहराल नाके पर जांच के दौरान की कार्यवाई

सुखराम चौधरी ने किया जनसंपर्क अभियान तेज लोगो का मिल रहा भारी समर्थन

सुखराम चौधरी ने किया जनसंपर्क अभियान तेज लोगो का मिल रहा भारी समर्थन

पांवटा साहिब  में धूमधूाम से मनाया गया छट पूजा पर्व

पांवटा साहिब में धूमधूाम से मनाया गया छट पूजा पर्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App