एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कपिल तोमर व बी डी ओ गौरव धीमान ने आज माजरा थाना के अंतर्गत सील पंचायतों का निरीक्षण किया गौरतलब है कि तहसीलदार कपिल तोमर को इन सील्ड पंचायत का जिम्मा सौंपा गया है तथा इन पंचायतों के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए यहां पर नियुक्त किया गया है वहीं तहसीलदार ने आज खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान तथा पटवार सर्कल पटवारी के साथ मिलकर इन पंचायतों का निरीक्षण किया तथा यहां पर आ रही लोगों की समस्याओं को भी सुना।
माजरा पंचायत में शिकायतें आ रही थी कि एक ही घर में कई लोग रह रहे हैं | इस बारे में जब तहसीलदार कपिल तोमर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में थाना प्रभारी से बात करेंगे तथा अगर ऐसा कुछ है तो उन्हें अलग कर रहने के लिए उनका इंतजाम किया जाएगा।












