• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने जारी की हिमाचल प्रदेश के ज़िला घरेलू उत्पाद की पुस्तक

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
413
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने आज अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा बनाए गए प्रदेश के जिला घरेलू उत्पाद (जिला आय) के अनुमान वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक नए आधार वर्ष वर्ष 2011-12 पर एक प्रकाशन जारी किया। विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़िला घरेलू उत्पाद मानव विकास और जीवन यापन के स्तर को मापने का मुख्य सूचक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश की एक प्रमुख अर्थव्यवस्था अपितु पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश पर्यटन तथा जल ऊर्जा निवेश के लिए एक आदर्श स्थान है। उन्होंने कहा कि उत्तरदायी प्रशासन तथा अनुकूल आर्थिक स्थितियों के कारण अर्थव्यवस्था में एक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार हुआ है, जिसके कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत आर्थिक स्थिति की और अग्रसर है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य की आय किसी भी राज्य की आर्थिक स्थिति को मापने के लिए उपयोग किया जाने वाला सबसे व्यापक सूचकांक है। उन्होंने कहा कि राज्य की आय वर्ष 1999-2000 में 14,112 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 1,09,440 करोड़ रुपये हो गई तथा निरन्तर भाव पर वर्ष 2017-18 में राज्य आय 1,35,914 करोड़ रुपये है। वर्तमान भाव पर राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1999-2000 में 20,806 रुपये थी, जो कि वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1,58,462 रुपये हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य घरेलू उत्पाद में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 1950-51 में 71.01 प्रतिशत था जो कि वर्ष 2017-18 में घटकर 15.39 प्रतिशत रह गया है जबकि गौण क्षेत्र का योगदान बढ़कर 40.09 प्रतिशत हो गया है। अन्य क्षेत्रों का योगदान वर्ष 1950-51 में 19.19 प्रतिशत से बढ़कर 2017-18 में बढ़कर 44.52 प्रतिशत हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी ज़िलों में आर्थिक स्थिति व प्रगति एक समान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार ज़िलों का राज्य सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 62 प्रतिशत है। वर्ष 2015-16 में सोलन ज़िला जिसका मुख्यतः एक मजबूत आधार होने के कारण इसका योगदान 24.67 प्रतिशत है। इसके बाद ज़िला कांगड़ा  13.76 प्रतिशत, ज़िला शिमला 13.74 प्रतिशत व मंडी 10.15 प्रतिशत है। जबकि इन ज़िलों का भौगोलिक क्षेत्रफल राज्य के कुछ क्षेत्रफल का मात्र 30 प्रतिशत है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि आर्थिक सुख-समृद्धि का एक अन्य प्रमुख सूचक है। जिलावार प्रति व्यक्ति आय के तहत वर्ष 2015-16 में सोलन ज़िले की आय सबसे अधिक 3,94,102 है, जबकि किन्नौर ज़िला 2,17,993 रुपये आय के साथ दूसरे स्थान पर है तथा लाहौल-स्पीति तीसरे स्थान पर है, जिसकी आय 1,19,231 रुपये है। ज़िला घरेलू उत्पाद में कांगड़ा ज़िले का योगदान दूसरे स्थान पर है, जबकि प्रति व्यक्ति आय 86,637 रुपये के साथ अन्तिम स्थान पर है क्योंकि प्रति व्यक्ति आय ज़िले के शुद्ध उत्पाद और जनसंख्या के अनुपात में होती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, आर्थिक सलाहकार  प्रदीप चौहान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share174SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : SIU टीम ने किया चरस तस्कर गिरफ्तार

Next Post

चरस तस्कर को पांच साल कैद की सजा

Next Post
चरस तस्कर को पांच साल कैद की सजा

चरस तस्कर को पांच साल कैद की सजा

नाहन : इंस्पायर योजना में आवेदन नहीं किया तो रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता

नाहन : इंस्पायर योजना में आवेदन नहीं किया तो रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता

नहर में बॉडी बरामदगी मामले में युवतियों की परिजनों ने की  पहचान

नहर में बॉडी बरामदगी मामले में युवतियों की परिजनों ने की पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App