ADVERTISEMENT

माजरा पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सर्व सहमति से पुष्पा खंडूजा को प्रत्याशी किया घोषित

माजरा पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सर्व सहमति से पुष्पा खंडूजा को प्रत्याशी किया घोषित

माजरा पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने सर्वसम्मति से पुष्पा खंडूजा को प्रधान पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

पुष्पा देवी, माजरा पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गवासी ऋषिलाल खंडूजा जी की पुत्रवधू हैं तथा पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। क्षेत्र में उनकी सामाजिक भागीदारी और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

बीते कल माजरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पुष्पा खंडूजा को पार्टी का समर्थन देने का फैसला लिया गया। बैठक के दौरान नेताओं ने उन्हें माजरा पंचायत से प्रधान पद का प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उनके साथ चलें।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पुष्पा खंडूजा के नेतृत्व में माजरा पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा सड़क, सफाई, पेयजल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं समर्थकों में प्रत्याशी घोषित होने के बाद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
वहीं पुष्पा खंडूजा ने कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद किया

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!