संतोषगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन अलर्ट

संतोषगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन अलर्ट

Khabron wala 

पांवटा साहिब, पांवटा साहिब के संतोषगढ़ क्षेत्र में कथित जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है। जानकारी के अनुसार इस विवाद में करीब 242 पक्षकार शामिल बताए जा रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन द्वारा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) पांवटा साहिब ने बताया कि विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्षों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि आपसी सहमति और कानून सम्मत तरीके से मामले का शीघ्र समाधान निकाला जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो।

इस संबंध में तहसीलदार पांवटा साहिब को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें मामले के सभी कानूनी पहलुओं का अध्ययन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन द्वारा राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है, ताकि विवाद का निष्पक्ष समाधान किया जा सके। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और दोनों पक्षों से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले का समाधान पूरी निष्पक्षता और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!