पुलिस थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना मे 02 लोग घायल
Khabron wala
दिनांक 07-05-2026 को थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता देवास पुत्र दीपक वर्मा निवासी वार्ड नं. 10 देवीनगर, पांवटा साहिब ने बताया कि वह अपनी स्कूटी नंबर HP17J-3349 एक्टिवा पर घूमने निकला था। बवेजा पेट्रोल पंप से टोल बैरियर के आगे NH पर उसकी आंख में कुछ चला गया, जिस कारण उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर आंख साफ करनी शुरू की। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल नंबर HP17E-3990 ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चालक घायल हुए। मोटरसाइकिल चालक अब्दुल सत्तार निवासी किरतपुर, पुरुवाला की तेज रफ्तारी व लापरवाही सामने आई। पुलिस जांच जारी है।










