हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में शुभारंभ

Khabron wala 

जिला सिरमौर शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का शुभारंभ 8 मई 2026 को बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में हुआ।

यह प्रतियोगिता 8 से 10 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से आए नन्हे शतरंज खिलाड़ी अंडर-07, अंडर-09 एवं अंडर-11 वर्ग (बालक एवं बालिका) में भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में शतरंज संघ के पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य एवं खेल भावना का विकास करना है।

इस अवसर पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग और श्री अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है, जो बच्चों में निर्णय क्षमता एवं रणनीतिक सोच को विकसित करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लिया।

विभिन्न जिलों (शिमला, मंडी, सिरमौर, कुल्लू और हमीरपुर) से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन एवं जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग, सिरमौर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन स्थल (द स्कॉलर्स होम) पर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की गई हैं, जिसकी सभी ने सराहना की।

आने वाले दिनों में प्रतियोगिता के और भी रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहाँ प्रदेश के युवा शतरंज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विजय की ओर कदम बढ़ाएँगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!