ADVERTISEMENT

मिंजर मेले से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक; एक युवक लापता

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मोटरसाइकिल के खड्ड में गिरने के बाद एक किशोर लापता हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बालू-साहो लिंक रोड पर पक्काटाला स्थित काली माता मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सक्षम (19) और शुभम (17) (गांव सरू जिला चंबा) मिंजर मेले से घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल खड्ड में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शुभम को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन सक्षम लापता हो गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शुभम को पास के अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, लापता युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नदी के मुहाने और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *