• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

बदले की राजनीति से न मुख्यमंत्री, न प्रदेश और न ही अधिकारियों का भला होगा: जयराम ठाकुर

Desk by Desk
15 hours ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बदले की राजनीति से न मुख्यमंत्री, न प्रदेश और न ही अधिकारियों का भला होगा: जयराम ठाकुर

जिस पंजे को जनता ने उखाड़ फेंका, उसकी उंगलियों पर नाचने से बाज आएं अधिकारी, इस सरकार से अपना भविष्य न जोड़ें अधिकारी

बीजेपी पर आरोप लगाने के बजाय, तथ्य गलत हैं तो एडीआर के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार

शिमला: मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिशोध की जिस राह पर चल रहे हैं, उससे किसी का लाभ नहीं होने वाला। अपनी नाकामी को छिपाने और निजी शत्रुता निकालने के लिए जिस तरह से वह बीजेपी नेताओं के खिलाफ साजिश कर रहे हैं, उसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब से राज्यसभा चुनाव में बहुमत होने के बावजूद वह हारे हैं, तब से वह अधिकारियों के जरिए बीजेपी नेताओं को परेशान करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। विजिलेंस के जरिए सभी के खिलाफ साजिशन कार्रवाई की जा रही है। सबसे पहले मार्च में उन्होंने विजिलेंस को आरटीआई के दायरे से बाहर किया, इसके बाद फैब्रिकेटेड शिकायतें करके लोगों को फंसाने का काम चल रहा है। जो भी मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसके खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ सिर उठा रहे एक बड़े मंत्री के खिलाफ भी सीएम ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। वह मंत्री आलाकमान तक गए, फिर वह जांच ठंडे बस्ते में चली गई।

You may also likePosts

Shimla: बिजाट महाराज मंदिर से 8 से 10 लाख के सोने के आभूषण गायब, भंडारी पर मामला दर्ज

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, 7 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

सिरमौर में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान; सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी

नाहन में वाहनों के टायर चोरी के चार मामलों का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चोरी का पूरा खेल आया सामने

जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री भाजपा नेताओं के साथ विजिलेंस जांच के नाम पर अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं, ताकि उनके खिलाफ कोई आवाज न उठाए। लेकिन वह भूल रहे हैं कि भाजपा को वह डरा नहीं सकते हैं। उनके खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगे। उनके ही पार्टी के उपाध्यक्ष ने अटैचियां इकट्ठा करने का आरोप लगाया। लेकिन मुख्यमंत्री ने उन अटैचियों की जांच नहीं करवाई। पूरी संभावना है कि आरोप लगाने वालों पर ही जांच बैठा दी जाए। अगर जांच नहीं बैठ रही है तो यह तय है कि आरोपों में दम है, इसलिए खामोशी है। प्रदेश के लोग मित्रों द्वारा मचाई गई लूट के बारे में जानकारी चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री चुप हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव में पंजे को उखाड़कर फेंक दिया है। इसलिए अब अधिकारी भी उन बेजान पंजों के इशारे पर नाचना बंद करें और जिस सरकार का अपना भविष्य नहीं है, उससे अपना भविष्य न जोड़ें। वक्त बहुत कम है, यह बीतते देर नहीं लगेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने भी सुधीर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की, क्योंकि वह उनके भ्रष्टाचार को उजागर करते रहते हैं। होशियार सिंह पर एक के बाद एक एफआईआर हुईं, क्योंकि उन्होंने महिला मंडलों को पचास-पचास हजार रुपये देने के मामले को उजागर किया। केएल ठाकुर, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आशीष शर्मा के पूरे परिजनों के खिलाफ केस बनाए गए। राजेंद्र राणा के परिजनों के खिलाफ केस बनाए गए। चैतन्य शर्मा के खिलाफ केस बनाए गए। रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो और इंद्र दत्त लखनपाल तथा उनके लोगों को परेशान किया गया।

सबसे अमीर सीएम के दावे में सच्चाई नहीं तो संबंधित एनजीओ के खिलाफ एफआईआर करें सीएम

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अगर लगता है कि उत्तर भारत के सबसे अमीर सीएम के दावे में सच्चाई नहीं है और तथ्यों से हेर-फेर हुई है तो वह संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई करें और मुकदमा दर्ज करवाएं। वह एक दिन में कई पत्रकारों पर एफआईआर करवा सकते हैं, उनके खिलाफ बोलने वाले दर्जनों सोशल मीडिया अकाउंट्स को रातों-रात बंद करवा सकते हैं तो फिर उन्हें एक एनजीओ पर कार्रवाई करने में डर क्यों लग रहा है? वह बीजेपी को दोष क्यों दे रहे हैं? क्या उन्होंने अपना चुनावी शपथ पत्र बीजेपी के कहने पर दिया था?

वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध कानून पारित होना राष्ट्रीय गौरव का विषय

लोकसभा और राज्यसभा में वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध कानून पारित होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। यह हम सभी के लिए राष्ट्रीय गर्व और गौरव का विषय है। जिस ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष ने देश की आजादी की लड़ाई में करोड़ों भारतीयों के भीतर राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना जगाई, आज उसी राष्ट्रगीत के गायन के दौरान केवल राजनीतिक विरोध के नाम पर बैठे रहना या सदन से उठकर चले जाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रतीकों का सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की चेतना, असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग और देश की एकता का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का राष्ट्रीय कर्तव्य है और इसके अपमान को किसी भी बहाने से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Next Post

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की त्वरित बरामदगी एवं वाहनों के टायर चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का सफल अनावरण

Next Post
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की त्वरित बरामदगी एवं वाहनों के टायर चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का सफल अनावरण

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की त्वरित बरामदगी एवं वाहनों के टायर चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का सफल अनावरण

एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

CM सुक्खू की हरियाणा सरकार को चेतावनी, बाेले-"हिमाचल के 72 लाख लोगों को बुद्धू न समझें"

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में महिला शौचालय कई दिनों से बंद, मरीजों और तीमारदारों को हो रही भारी परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App