ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

तीन रंग के मेरे मेल से ध्वज को लहराया।

केसरिया श्वेत हरा बीच में चक्र समाया80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

यह पावन अवसर हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करने की प्रेरणा देता है, जिनके अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वस्व बलिदान के फलस्वरूप आज हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता का हर पल अमूल्य है, तिरंगे की शान में हर दिल को गर्व महसूस होता है।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब सदैव से ही ज्ञान, सेवा, सत्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को शिक्षा का मूल आधार मानता आया है। स्वतंत्रता का यह पर्व हमें केवल अतीत के गौरवशाली इतिहास का स्मरण ही नहीं कराता, बल्कि एक सशक्त, शिक्षित और चरित्रवान समाज के निर्माण के दायित्व का बोध भी कराता है।

आज के इस ऐतिहासिक दिन पर आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने ज्ञान, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति के बल पर भारत को प्रगति, एकता और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

जय हिंद! जय भारत!

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *