ADVERTISEMENT

कालाअंब में लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की  कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

कालाअंब में लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की  कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कालाअंम्ब barrier ek hurdle point, trilokpur kalaamb road ki जरजर स्तिथी, रोजगार ब्यूरो शुरू करने का निर्णय एवं input tax 18% aur output tax 5% difference par charcha hui.

* बद्दी, परवाणू और कालाअंब समेत प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू होंगे रोजगार ब्यूरो, उद्योगों को जरूरत के मुताबिक मिलेंगे योग्य कर्मचारी

* Kalaamb कार्यकारिणी का विस्तार, रितेश अग्रवाल महासचिव और अमन दुग्गल को संयुक्त सचिव एवं मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी, Vikram Chhikara Vice president, Vikas Jatian – Ankush Klare – Sachin Solanki ko Joint Secretary.

* कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क और इंटर स्टेट बैरियर का मुद्दा भी उठा, एएसपी नरेंद्र सिंह को पदभार संभालने पर किया सम्मानित

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होटल नटराज में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से नवीन, barotiwala इकाई के अध्यक्ष Sh sanjeev ji एवं हेमंत कौशल सहित प्रदेश की विभिन्न लघु उद्योग भारती की इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी ने बैठक में पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान उनके आग्रह पर जिला सिरमौर के नवनियुक्त एएसपी नरेंद्र सिंह भी बैठक में पहुंचे। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एएसपी नरेंद्र सिंह को नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। संगठन की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती KALAAMB की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के विभिन्न सदस्यों को नए दायित्व सौंपे गए। प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। विस्तारित कार्यकारिणी में रितेश अग्रवाल को महासचिव, विक्रम चिकारा को उपाध्यक्ष, जबकि विकास जटियान, सचिन सोलंकी, अंकुश क्लारे को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं अमन दुग्गल को संयुक्त सचिव एवं मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। संगठन ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने और उद्यमियों के हितों के लिए कार्य करने को नई ऊर्जा मिलेगी।

उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार ब्यूरो शुरू करने का निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन ने बताया कि बैठक में उद्योगों और युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों बद्दी, परवाणू और कालाअंब सहित अन्य क्षेत्रों में लघु उद्योग भारती के बैनर तले रोजगार ब्यूरो शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन रोजगार ब्यूरो के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुसार योग्य कर्मचारियों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले विद्यार्थियों एवं श्रमिकों को भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

अखिल मोहन ने कहा कि कई बार उद्योगों को अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुरूप कर्मचारी उपलब्ध नहीं हो पाते। ऐसे में रोजगार ब्यूरो के माध्यम से लघु उद्योग भारती से जुड़े उद्योगों एवं उनकी यूनिट्स को जरूरत के अनुसार योग्य एवं सक्षम कर्मचारी उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और उद्योगों को भी योग्य कर्मचारी उपलब्ध हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का बेहतर आयोजन किया। बैठक में प्रदेशभर की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कालाअंब की औद्योगिक समस्याओं पर भी हुई चर्चा

कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न इकाइयों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों का बैठक में पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि बैठक में कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क का मामला लंबे समय से लंबित है और इस दिशा में प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस सड़क की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के उद्योगों एवं लोगों को राहत मिलेगी।

अखिल महेश्वरी ने हिमाचल-हरियाणा सीमा पर कालाअंब में स्थित इंटर स्टेट बैरियर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश का महत्वपूर्ण बिंदु है और इसके कारण औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। मामला आगे बढ़ चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय सामने आएगा। बैठक में उद्योगों से जुड़ी अन्य समस्याओं, संगठन के विस्तार और उद्यमियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व, अनुभव और सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *