ADVERTISEMENT

संगड़ाह के पूर्व डीएसपी शक्ति सिंह बने सिरमौर के डीएसपी मुख्यालय

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए शक्ति सिंह को जिला सिरमौर के डीएसपी (मुख्यालय) नाहन के पद पर तैनात किया है। गृह विभाग द्वारा वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

HPS अधिकारी शक्ति सिंह (2017 बैच) वर्तमान में शिमला में डीएसपी लीव रिजर्व के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वह जिला सिरमौर के संगड़ाह में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

संगड़ाह में अपने कार्यकाल के दौरान शक्ति सिंह ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। नशा तस्करों के खिलाफ उनके द्वारा की गई सख्त कार्रवाई को आज भी याद किया जाता है।

उनके दोबारा सिरमौर आने से नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह पूरे जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *