हिमाचल प्रदेश प्रान्त सह संगठन मंत्री विनोद नेतल का 15,16 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास विश्व हिन्दू परिषद् प्रवास बैठक कार्यक्रम का आयोजन
जिला सिरमौर में दिनांक 15,16 नवंबर 2026 को दो दिवसीय प्रवास विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश प्रान्त सह संगठन मंत्री श्रीमान विनोद नेतल जी का प्रवास बैठक कार्यक्र ! प्रथम दिवस बैठक(शिलाई) कफोटा प्रखण्ड में जिला उपाध्यक्ष श्रीमान कुलदीप गतवाल जी की अध्यक्षता में सतौन में हुई । विश्व हिन्दू परिषद जिला सिरमौर के सभी आयामों की जिला बैठक पांवटा साहिब नगर में हुई। जिला बैठक में आए हुए जिला सिरमौर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता बन्धुओं एवं भगिनियों को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रान्त सह संगठन मंत्री श्रीमान विनोद नेतल जी सर्वप्रथम हित चिंतक अभियान 2026 के विषय में सभी को इस बार होने वाले ऑनलाइन अभियान से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्ण जानकारियां दी। अगले सत्र के विषय में हिमाचल प्रदेश एवं जिला सिरमौर क्षेत्र में बढ़ रही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में कहा कि इस विषय में अतिशीघ्र केंद्रीय एवं प्रदेश की जांच एजेंसियों को अति संवेदनशील स्थान एवं व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कोई ठोस एवं कठोर कार्यवाही अमल में लानी चाहिए अन्यथा इस देवभूमि में कभी भी किसी भी प्रकार की बड़ी अनहोनी वारदात होने की संभावनाएं बनी हुई है जिसकी जिम्मेवारी किसकी होगी? इस विषय पर भी संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई ! इस सिरमौर जिला बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश के प्रान्त मठ-मन्दिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख श्रीमान दीपक भण्डारी जी, विहिप जिला सोलन संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थ शर्मा जी, विहिप सिरमौर जिला स.मंत्री श्री सतीश कुमार जी, बजरंग दल सिरमौर जिला संयोजक चौधरी किशोरी लाल बिंदु जी, सिरमौर जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका बहन सीमा देवी जी, जिला दुर्गा वाहिनी/मातृशक्ति संरक्षिका श्रीमती दीक्षा ऊषा देवी जी, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख रिंकू चौधरी जी, जिला गौरक्षा प्रमुख संदीप चौधरी जी, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश चौधरी जी, बजरंग दल नगर सुरक्षा प्रमुख चंद्र शर्मा जी, रुद्राक्ष शौर्य भण्डारी जी, सचिन कुमार जी, वैभव कश्यप जी, सुभाष जी,संदीप कुमार जी,राकेश जी, मुख्य रूप से इस जिला बैठक में सम्मिलित रहे! आगामी माजरा प्रखण्ड की बैठक में भी प्रान्त सह संगठन मंत्री श्रीमान विनोद नेतल जी ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कई विषयों पर चर्चाएं की । दूसरे दिन के प्रवास में हिमाचल प्रान्त सह संगठन मंत्री श्रीमान विनोद नेतल जी द्वारा प्रखण्ड कालाअंब एवं नगर नाहन में विहिप जिलाध्यक्ष सिरमौर श्रीमान विभोर कुमार जी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हित चिंतक अभियान 2026 एवं स्थानीय कुछ अतिसंवेदनशील विषयों पर संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर जानकारियां दी !!
*सतीश कुमार जिला सह मंत्री*
विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर
हिमाचल प्रदेश
*प्रतीक गुप्ता*
जिला सह कार्यालय प्रमुख
विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर
*चौधरी किशोरी लाल बिंदु*
जिला संयोजक बजरंग दल
जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश










