ADVERTISEMENT

समय पर स्कूल न आने और ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर JBT अध्यापक को कारण बताओ नोटिस

*समय पर स्कूल न आने और ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर JBT अध्यापक को कारण बताओ नोटिस*

Khabron wala 

जिला सिरमौर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक JBT अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, जिला सिरमौर, नाहन की ओर से जारी किया गया है।

नोटिस *अजय कुमार, JBT, राजकीय प्राथमिक पाठशाला परवा-लवागो, शिक्षा खंड सतौन, जिला सिरमौर* को भेजा गया है।

*क्या है पूरा मामला?*

विभाग के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य न्यूज चैनलों के माध्यम से शिकायत मिली थी कि संबंधित अध्यापक स्कूल ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और कथित तौर पर देर से स्कूल आ रहे हैं। इसके बाद विभाग ने ऑनलाइन अटेंडेंस रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें शिकायत की पुष्टि होने की बात कही गई है।

नोटिस में कहा गया है कि अध्यापक के समय पर स्कूल न पहुंचने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जो उनकी सरकारी ड्यूटी के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

*इन तारीखों को नहीं लगाई ऑनलाइन हाजिरी*

नोटिस के अनुसार अध्यापक ने Swift Chat App के माध्यम से कई दिनों तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। जिन तारीखों का उल्लेख किया गया है, वे इस प्रकार हैं —

*23-10-2026, 27-10-2026, 28-10-2026, 04-11-2026, 05-11-2026, 06-11-2026, 07-11-2026, 10-11-2026 और 16-11-2026*

इसके अलावा पिछले एक महीने के अटेंडेंस रिकॉर्ड के अनुसार अध्यापक *21-10-2026 और 02-11-2026* को स्कूल में देर से पहुंचे।

विभाग का कहना है कि उच्च अधिकारियों की ओर से पहले ही Swift Chat App के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए जा चुके थे, इसके बावजूद निर्देशों की पालना नहीं की गई।

*3 दिन में जवाब देने के निर्देश*

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल में समय पर पहुंचना और ऑनलाइन हाजिरी लगाना हर अध्यापक के लिए अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को सरकारी कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर चूक माना जाएगा।

इसीलिए संबंधित अध्यापक को निर्देश दिए गए हैं कि वह नोटिस प्राप्त होने के *03 दिन के भीतर* अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करें और बताएं कि वह देर से स्कूल क्यों पहुंचे और ऑनलाइन हाजिरी क्यों नहीं लगाई।

नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया, तो यह माना जाएगा कि अध्यापक को अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है और बिना किसी और नोटिस के नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

*इन अधिकारियों को भेजी गई प्रति*

इस नोटिस की प्रति निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, हिमाचल प्रदेश, शिमला, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंग-रुहाना तथा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सतौन को सूचनार्थ भेजी गई है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित अध्यापक को नोटिस की प्रति उचित रसीद के साथ तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ संदेश दिया है कि स्कूलों में समय की पाबंदी और ऑनलाइन हाजिरी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *