• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 103 पद

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
417
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एचपीटीडीसी) के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का पसन्दीदा पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कम लोकप्रिय क्षेत्रों में पर्यटन की सम्भावनाओं  का पता लगाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे है, जिससे न केवल अनछुए क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि भारी भीड़-भाड़ वाले पर्यटन गंतव्यों पर से भी भार कम होगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि एचपीटीडीसी के होटलों में कमरों के नाम प्रदेश के एतिहासिक स्थानां, स्मारकों, मन्दिरों, पक्षियों व जन्तुओं के नाम पर रखे जाने चाहिए। यह एक नई पहल होगी, जो पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति व इतिहास की झलक प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एचपीटीडीसी के होटलों के कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि आगंतुकों को गुणात्मक सेवाएं प्रदान की जा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम में विभिन्न श्रेणियों के 103 पद भरे जाएंगे ताकि निगम के होटलों का सही प्रकार से संचालन व प्रबन्धन किया जा सके। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ बावर्चियों (कुक) को भर्ती करने पर विशेष बल दिया जाएगा तथा उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में 19 बसें हैं जिसमें से आठ वॉल्वों बसें हैं। पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए निगम चार नई वॉल्वों बसों को खरीद कर पुरानी वॉल्वों बसों से बदलेगा। इसके अतिरिक्त शिमला से चण्डीगढ़ के हेली-टैक्सी सेवाओं का उपयोग करने वाले पर्यटकों को आने-जाने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक टैम्पो ट्रैवलर भी खरीदा जाएगा।
बैठक में यह भी बताया गया कि निगम ने गत वित्त वर्ष में 100.84 करोड़ रुपये का व्यापार किया तथा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 125 करोड़ रुपये के व्यापार का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम की नुकसान में चलने वाले सभी प्रतिष्ठानों को लाभ अर्जित करने वाले प्रतिष्ठानों में बदलने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता व समपर्ण की भावना से प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने एचपीटीडीसी के होटलों में उचित स्वच्छता पर भी बल दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आश्वासन दिया कि पर्यटकों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने की सरकार की अपेक्षाओं को हासिल करने के लिए नए उत्साह व प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
एचपीटीडीसी के प्रबन्ध निदेशक सुदेश मोकटा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी, सचिव वित्त अक्षय सूद तथा वरिष्ठ अधिकारी भी अन्य गणमान्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share178SendTweet100
Previous Post

नाहन: गृहिणि सुविधा योजना के तहत तीन पंचायतों की 358 पात्र महिलाओं का चयन

Next Post

सिरमौर जिले के 15 स्थानों पर वैकल्पिक एम्बुलेंस सेवा ने कार्य करना किया आरंभ

Next Post
सिरमौर के नौ स्वास्थ्य संस्थानों पर एंबुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था,क्लिक कर जाने अपने इलाके का मोबाइल नंबर

सिरमौर जिले के 15 स्थानों पर वैकल्पिक एम्बुलेंस सेवा ने कार्य करना किया आरंभ

राजगढ़ : अढ़ाई साल के मासूम बच्चे की  डूबने से मौत , माँ बाप का इकलोता था बेटा

राजगढ़ : अढ़ाई साल के मासूम बच्चे की डूबने से मौत , माँ बाप का इकलोता था बेटा

हड़ताल पर डटे 108 और 102 एम्बुलेंस पायलटों के खिलाफ मामला दर्ज

हड़ताल पर डटे 108 और 102 एम्बुलेंस पायलटों के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App