• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जम्मू से पालमपुर आ रही HRTC बस का पिछला टायर खुला, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर बुधवार दोपहर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब 40 सवारियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का पिछला टायर अचानक निकल गया। घटना परौर के पास राधा स्वामी सत्संग के तीखे मोड़ पर हुई। गनीमत रही कि बस उस समय चढ़ाई पर थी, जिससे चालक ने आसानी से बस पर काबू पा लिया और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की यह बस जम्मू के कटरा से पालमपुर आ रही थी। दोपहर करीब 2 बजे जब बस परौर के पास पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर अचानक तेज झटके के साथ बस का पिछला टायर निकलकर अलग हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से बस में बैठी सवारियां सहम गईं। चालक की सूझबूझ और बस की धीमी गति के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना के बाद यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

इस घटना ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटरा से पालमपुर की दूरी लगभग 258 किलोमीटर है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने लंबे रूट पर बस भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच क्यों नहीं की गई? अक्सर देखा जाता है कि टायर बदलने के बाद ढीले छोड़े गए नट-बोल्ट ही ऐसी घटनाओं का कारण बनते हैं। इस लापरवाही के चलते निगम का तकनीकी स्टाफ भी सवालों के घेरे में है।

इस संबंध में जब पालमपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) नितेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस के चालक और परिचालक के अनुसार घटना से कुछ ही देर पहले यात्री द्रमण में खाना खाने के लिए रुके थे। वहां उन्होंने टायरों की जांच की थी, लेकिन उस समय कोई तकनीकी खामी नजर नहीं आई। आरएम शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बस के संपूर्ण निरीक्षण और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जेटीओ की ड्यूटी लगा दी गई है। जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Share160SendTweet100
Previous Post

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के सुनहरे मौके, होगा मेगा भर्ती अभियान

Next Post

दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्ज, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ा

Next Post
दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्ज, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ा

दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्ज, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ा

एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने 145 करोड़ रुपये की यूटिलिटी डक्ट परियोजना की समीक्षा की

जवाबदेही के साथ करें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल: राज्यपाल

जवाबदेही के साथ करें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल: राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App