गत दिवस थाना रेणुका जी मे Foreigner Act का उलंघन करने पर विनीत अग्रवाल निवासी ददाहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमे गौरतलब है कि उपरोकत विनीत अग्रवाल एक विदेशी USA नागरिक को बिना C Form भरे तथा स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना अवेध तरीके से अपने एक अन्य घर खदाल मे किराये के कमरे मे दिनांक 18/02/20 से रखा हुआ था I
इस सम्बंध मे जब स्थानीय पुलिस ने विनीत अग्रवाल से विदेशी USA नागरिक को अपने घर मे ठहराने बारे जरूरी दस्तावेज़ पेश करने के लिए कहा तो वह कोई भी दस्तावेज़ पेश न कर सका I जिस पर उपरोकत विनीत अग्रवाल के विरुद्ध पर पुलिस थाना रेणुका जी मे Foreigner Act की विभिन्न धाराओं के तहत मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |












