ADVERTISEMENT

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हिमखंड की चपेट में आया हिमाचल का जवान, माता-पिता का इकलौता चिराग बुझा

हिमाचल के जिला बिलासपुर के श्रीनगर में तैनात एक जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह नैना देवी की रोड़जामन पंचायत के चंगर तरसूह गांव का रहने वाला था। श्रीनगर के बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए मंगलवार देर रात शहीद हो गया था। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन की चपेट में आने से करनैल सिंह की मौत हुई है। करनैल सिंह ने दो साल पहले ही सेना की वर्दी पहनी थी। परिवार को घटना की सूचना मिलते ही जैसे उन पर दुखों का पहाड टुट गया।

बताया जा रहा है कि करनैल सिंह घर में माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, एक छोटी है और बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन घर में ही रहती है। इकलौते चिराग के शहीद होने की खबर से माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की पार्थिव देह गुरुवार या शुक्रवार सुबह तक घर पहुंचाई जाएगी। यह जानकारी सुनकार प्रशासन भी परिवार के पास पहुंच गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!