पुलिस चौकी राजबन की पुलिस टीम सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपलना हेतु इलाका में गश्त व चैंकिग पर रवाना थी तो आदर्श कलोनी राजबन में पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि मुगंलावाला निवासी सुरज काफी समय से अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है और जो सुरज अभी भी गिरी नदी से गांव मुगंलावाला आने वाले पैदल रास्ते में है ।
जिस सुचना के आधार पर पुलिस टीम गिरी नदी को जाने वाले लिंक रास्ता पर पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौका पर काबू किया गया तथा उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से रबड टयूब के अन्दर करीब 20 लीटर अवैध शराब बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है । पुछताछ करने पर उपरोक्त व्यक्ति ने अपना नाम सुरज पुत्र कश्मीरी लाल, निवासी गांव- मुगलांवाला त0- पांवटा साहिब बताया । उपरोक्त व्यक्ति सुरज द्वारा सरकार के द्वारा जारी की अवहेलना करना तथा भारी मात्रा में अपने कब्जे में अवैध शराब को रखने का दोषी पाया गया । जिसपर आरोपी सुरज के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम तथा IPC की विभिन्न धाराओं के मुकदमा पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।












