बीच सड़क प्रेमिका की लाश देख दहाड़े मार रो रहा था प्रेमी, पंजाब से शादी करने पहुंचे थे ज्वालामुखी

Khabron wala 

जिला कांगड़ा के शक्तिपीठ ज्वालामुखी के साथ लगते अंब-पठियार बाईपास पर सोमवार देर शाम एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने राह चलती 22 वर्षीय युवती को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना वीभत्स था कि गाड़ी के टायरों के नीचे आने से युवती का सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई. उसकी दोनों टांगे भी टूट गई थीं. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया

युवती के साथ आए युवक से पूछताछ में पता चला कि मृतक युवती सिमरन पंजाब की रहने वाली है. प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने के मकसद से ज्वालामुखी आई थी. दोनों यहां शादी कर ली थी या नहीं इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है. सिमरन जीत कौर के साथ आए युवक ने बताया कि हम दोनों बीते रोज चिंतपूर्णी में मां के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी पहुंचे थे. यहां पहुंचने के बाद ज्वालामुखी माता के दर्शन किए और शहर में स्थित एक धर्मशाला में किराए के कमरे में रुके थे. यहां रुकने के बाद शाम के समय दोनों टहलने के लिए पैदल ज्वालाजी-नादौन रोड़ की ओर जा रहे थे कि इसी बीच अंब बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन ने सिमरन जीत कौर को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया.

बदहवास होकर रोता रहा प्रेमी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चारों ओर खून ही खून फैल गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. युवती का प्रेमी बदहवास होकर अपनी प्रेमिका के शव के पास बैठकर रोता रहा. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को चादर से ढका और पुलिस को सूचना दी।

इस दौरान पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला. लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक पुलिस का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके चलते युवती का शव सड़क पर ही पड़ा रहा. हालांकि 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस के न होने के कारण शव को उठाया नहीं जा सका. करीब आधे घंटे बाद दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की.

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि ‘पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके. दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा.’

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!