शिमला में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार…40 वर्षीय व्यक्ति की मौत; 4 घायल

  • Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार अनियंत्रित एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर उपमंडल के जोगनी के पास हुआ। मृतक की पहचान रामपुर निवासी पीकी (40) के रूप में हुई है। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त पीकी ही गाड़ी चला रहा था। घायलों की पहचान सर्जन (36), ज्योति प्रकाश (37), ललित (27) और जय प्रकाश (29) के रूप में हुई है। ये सभी रामपुर सब-डिविजन के मुनीश, बहाली गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार (एचपी-06बी-5765) जोगनी के पास सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में पीकी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी चार घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शिमला पुलिस के अनुसार, “हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।” वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!