• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के परिजन ही रहे दुत्कार , सरकार करेगी ईलाज और पुनर्वास में मदद

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
405
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस ) मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक लांछन को समाज से समाप्त करना इस रोग से जुड़ी बड़ी चुनौती है जिसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज परफोर्मेंस ग्रुप ऑफ आर्ट्स सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के सहयोग से गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि संस्था मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के कल्याण के प्रति मिशनरी उत्साह के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार जब अपने परिवार के सदस्य भी मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के पुनर्वास से बचने लगते हैं तब कोई व्यक्ति, कोई संस्था उनके पुनर्वास के लिए आगे आती है ताकि ये लोग सामान्य जीवन जी सकें।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

संस्था द्वारा प्रदान की जा रही परोपकारी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मानसिक रोग से जुड़े सामाजिक लांछन की वजह से लोग प्रारम्भिक अवस्था में इस बीमारी को छुपाते हैं जिससे स्थिति और विकट हो जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के लोगों के ईलाज और पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास केन्द्र शिमला में रह रही उत्तर प्रदेश के अमेठी और कर्नाटक से संबंध रखने वाली दो महिलाओं का पुनर्वास करने और सौंपने का मामला उचित स्तर पर उठाएगी।

श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कभी-कभी मानसिक रोग के पुनर्वास में सबसे बड़ी बाधा उनके ही स्वजनों द्वारा उन्हें स्वीकार न किया जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास केन्द्र शिमला के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर भी विचार करेगी ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुनीला शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि रचनात्मक कार्यशाला ‘प्रयास’ को इस तरह रचा गया है ताकि विशेष सक्षम व्यक्तियों को जिन्हें समाज ने छोड़ दिया है उन्हें अपनी सृजनशिलता दिखाने और खुद को जानने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्था विशेष सक्षम व्यक्तियों के समुचित उपचार और पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर चित्रकला, हस्तकला तथा पुनर्नवीनीकरण सामग्री के उत्पादों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर शिवालिक नर्सिंग कॉलेज शिमला की छात्राओं तथा विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। .

 

Share166SendTweet100
Previous Post

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद आंगनबाड़ी की अनुसंगी समिति शहर के घर-घर में पहुंचा रही है स्वच्छता का संदेश

Next Post

प्रदेश में शिक्षा एवं सम्बंधित गतिविधियों पर इस वर्ष खर्च होंगे 7044 करोड़ बोले डॉ. सैजल

Next Post
प्रदेश में शिक्षा एवं सम्बंधित गतिविधियों पर इस वर्ष खर्च होंगे 7044 करोड़  बोले डॉ. सैजल

प्रदेश में शिक्षा एवं सम्बंधित गतिविधियों पर इस वर्ष खर्च होंगे 7044 करोड़ बोले डॉ. सैजल

????????????????????????????????????

नाहन में भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

पांवटा साहिब : भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस  मदन शर्मा ने की अध्यक्षता

पांवटा साहिब : भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस मदन शर्मा ने की अध्यक्षता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App