• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पढ़े कैसे दो साल पहले ही जिसे मान चुके थे मृत उस विकलांग मनोरोगी युवक से गरीब माता-पिता ने कैसे की बात

Desk by Desk
8 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
405
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस ) हिमाचल प्रदेश में अमानवीय हालात में बेसहारा भटक रहे मध्यप्रदेश के एक विकलांग मनोरोगी युवक को अब नई जिंदगी मिलने की उम्मीद बंध गई है। उमंग फाउंडेशन के नीता राम भारद्वाज और सुरेंदर कुमार के प्रयासों से न सिर्फ उसे बचाया जा सका, बल्कि पुलिस की मदद से उसे राज्य मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में मनोचिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के जिला सीधी में युवक के अत्यंत गरीब माता-पिता से भी फोन पर सम्पर्क कर लिया गया है। दो साल से गुम बेटे को वे मृत मान चुके थे । अब उसके स्वस्थ होने पर उमंग फाउंडेशन उसे घर तक पहुँचाने का प्रबंध करेगा। अपने अनूठे अभियान के तहत आम लोगों व पुलिस के सहयोग से उमंग फाउंडेशन पिछले सवा साल में सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले 60 से अधिक मनोरोगियों को मनोचिकित्सा के लिए अस्पतालों में भर्ती करा चुका है। उनमें से कई ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मनोरगी युवक राजेश उर्फ अर्जुन केवट (22) का एक हाथ नहीं है। वह बेहद दयनीय हालत में सिरमौर ज़िले की कमरऊ तहसील के गांव भजौंण में युवा शिक्षक नीता राम भारद्वाज को एक रेन शेल्टर में मिला था। भारद्वाज ने उसे खाना कपड़ा दिया और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कानून, 2017 के अंतर्गत उसे इलाज के लिए संरक्षण में लिए जाने के लिए पुलिस से संपर्क किया। पांवटा पुलिस के साफ मना करने पर उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष ने दबाव बनाया और तब राजेश उर्फ अर्जुन केवट को संरक्षण में लिया गया। मनोरगी युवक ठीक से अपना पता नहीं बात पा रहा था।

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी सुरेंदर कुमार ने उससे मिले संकेतों के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस और फिर ज़िला सीधी के गाँव कोलगढ़ के सरपंच रमाशंकर गुप्ता से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि अर्जुन उर्फ राजेश के पिता का नाम हेतराम केवट और माता का नाम श्यामकली है। उन्होंने बताया यह परिवार इतना गरीब है कि उनके पास फोन तक नहीं है। सरपंच ने उसके घर जाकर हेतराम की बात सुरेंदर कुमार से कराई।

हेतराम ने सुरेंदर को बताया कि दिमागी हालत खराब होने के कारण एक बार अर्जुन उर्फ राजेश ट्रेन के आगे कूद गया था। किसी तरह उसकी जान बच गई पर एक हाथ कट गया। युवक की माँ श्यामकली ने रोते हुए कहा कि वह दो वर्ष से गायब था। परिवार उसके मिलने की उम्मीद खो चुका था और उसे मृत मान लिया था। उसने सुरेंदर कुमार से फरियाद कि उसके बेटे को घर तक पहुंचा दें क्योंकि गरीबी के कारण उसे लेने के लिए कोई शिमला नहीं आ सकता।

अर्जुन उर्फ राजेश की दिमागी हालत ठीक होने के बाद उमंग फाउंडेशन उसे उसके घर पहुंचाने का प्रबंध करेगा। सुरेंदर कुमार ने बताया कि जिला सीधी के मंझोली पुलिस थाने के विक्रम सिंह के सहयोग से ही मनोरोगी युवक के परिवार से संपर्क साधा जा सका।

 

Share166SendTweet100
Previous Post

शराब के ठेकेदार उड़ा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर खोले जा रहे है ठेके व एल-वन

Next Post

गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी पर्व , कीर्तन दरबार का हुआ अयोजन।

Next Post
गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी पर्व ,  कीर्तन दरबार का हुआ अयोजन।

गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी पर्व , कीर्तन दरबार का हुआ अयोजन।

????????????????????????????????????

प्रदेश में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिलेगा गरीबों को सहारा

पाँवटा साहिब : बाइक से गिरकर व्यक्ति की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App