पांवटा साहिब के व्यस्ततम इलाके में एक व्यक्ति की हत्या की वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई है मिली जानकारी के अनुसार आईपीएच ऑफिस के बाहर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच में जुट गई
मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर चाकुओं से वार किए गए हैं वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रख दिया है जहां पर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति प्रवासी है तथा अभी तक व्यक्ति की सही पहचान नहीं हो पाई है बताया जा रहा है कि वह आईपीएस ऑफिस के बाहर ही चाय का खोखा लगाता था वही एस एच ओ संजय शर्मा ए एसआई रामलाल तथा अन्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में जुटे हुए हैं












