ADVERTISEMENT

पावटा साहिब राशन के सामान की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी , 9 किलो भुक्की बरामद

कोरोना वायरस के कहर के चलते लोक डाउन होने के बाद भी नशा तस्करों ने विभिन्न तरीकों से नशा तस्करी करने के तरीके ईजाद कर लिए हैं अभी नशा तस्कर नशा तस्करी में जुटे हैं तथा पुलिस उन को दबोचने में जुटी है भाई सवालिया निशान यह भी उठता है कि क्या कुदरत के इतने बड़े कहर के बाद भी नशा तस्करों को कुदरत या भगवान का कोई खौफ नहीं है जो युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने में जुटे हुए हैं

गत रात माजरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सिंबलवाड़ा इलाके में जो कि हरियाणा से सटा है व रिजर्व फॉरेस्ट एरिया है तथा हरियाणा से एक रास्ता हिमाचल में आता है यहां पर पुलिस तथा वन विभाग के नाके लगाए हुए थे जहां पर पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने एच आर 71g 8893 बाइक सवार दो लोगों को रोका जिस पर उन्होंने बाइक पर रखी पेटियों में राशन का सामान बताया पुलिस ने जब पेटियों की तलाशी ली तो बेटियों के बीच राशन के सम्मान में से 9 किलो 114 ग्राम भुक्की बरामद हुई

वहीं इसी बीच आरोपी जिन्होंने अपने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने में कामयाब हो गए पुलिस ने आरोपियों की तलाश की परंतु आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकलने में सफल रहे जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली गई है वहीं मौके से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है जिसकी कॉल डिटेल निकालने में पुलिस जुट गई है मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!