ADVERTISEMENT

नाहन में आए कोरोना के 14 नए मामले 600 के पार पहुंचा कोरोना संक्रमित का आंकड़ा जिला सिरमौर में

 

जिला सिरमौर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार दो सप्ताह से पोंटा में लगातार कोरोना के मामले आने से हॉटस्पॉट बन गया था। वहीं रविवार को नाहन में 14 नए मामले आए हैं। जिसके बाद जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 600 पार कर चुका है। जिला में अब संक्रमित लोगों की संख्या 608 पहुंचाती है।जबकि एक्टिव केस 142 हो चुके हैं। रविवार को 14 नए मामलों में 7 महिलाएं तथा 7 पुरुष शामिल है। रविवार को जो 14 मामले कोरोना संक्रमित के आई है। वह शनिवार के शेष बचे हुए मामलों में से थे। कल से शेष 32 नमूनों में से, 18 नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक और 14 सकारात्मक हैं। इन 14 नए मामलों कचचा टैंक से 7 व्यक्ति, 7 साल की महिला, 13 साल की महिला, 14 साल की महिला, 26 साल के पुरुष, 63 साल की महिला, 81 साल के पुरुष और 81 साल के पुरुष शामिल हैं।

6 महीने की बच्ची, 54 साल के पुरुष और 56 साल की महिला सहित तालो के 3 व्यक्ति हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के 2 व्यक्ति जिनमें 38 वर्षीय पुरुष और 26 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। गड्डा नाहन से 20 वर्षीय पुरुष, ढाबन मोहल्ला नाहन की 45 वर्षीय महिला शामिल हैं। कोरोना संक्रमित आए सभी लोगों को त्रिलोकपुर कोविड-19 सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी ने 14 नए मामले कोरोना संक्रमण के आने की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!