• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

प्राकृतिक खेती से बदली किसान की तकदीर, सरवन कुमार बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

रासायनिक खेती के दौर में प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की एक मिसाल कायम की है सुंदरनगर के धनोटू विकास खंड के द्रमण गांव के किसान सरवन कुमार ने। कुछ साल पहले जब उन्होंने रासायनिक खाद और कीटनाशकों को छोड़कर प्राकृतिक खेती की राह अपनाई तो शुरूआत कठिनाइयों भरी थी, लेकिन अपने दृढ़ निश्चय से उन्होंने न केवल अपनी तकदीर बदली, बल्कि आज वह सैंकड़ों अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

कृषि विभाग की आत्मा परियोजना से प्रशिक्षण लेने के बाद सरवन कुमार ने देसी गाय के गोबर और गौमूत्र से जैविक खाद व घोल बनाना शुरू किया। उनकी मेहनत को पंख तब लगे जब वे प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत सुंदरनगर नैचुरल्स किसान उत्पादक कंपनी से जुड़े। आज सरवन कुमार केवल एक सफल किसान ही नहीं, बल्कि धनोटू स्थित प्राकृतिक खेती उत्पाद बिक्री केंद्र के निदेशक और प्रबंधक भी हैं। इसके अलावा वह आत्मा परियोजना में मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

खेती से आगे बढ़कर बने उद्यमी

You may also likePosts

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के विरुद्ध टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर गिरफ्तार, क्रशर को लेकर हुआ था विवाद

Paonta Sahib: क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय का दबदबा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

सरवन कुमार ने खुद को सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नवाचार और उद्यमशीलता को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादों से मूल्य-संवर्द्धित वस्तुएं तैयार करना शुरू किया। वे घर पर ही हल्दी, अचार, मोटे अनाज का आटा, शरबत, आंवला कैंडी, एप्पल चिप्स और एप्पल साइडर विनेगर जैसे 50-60 उत्पाद तैयार करते हैं। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल और सस्ता ईंधन विकल्प के रूप में धुआं रहित कोयला भी विकसित किया है।

बिक्री केंद्र से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

धनोटू में स्थापित यह बिक्री केंद्र आज लगभग 150 किसानों के लिए एक मजबूत मंच बन चुका है, जिनमें से 40 से अधिक किसान सीधेतौर पर आर्थिक लाभ कमा रहे हैं। इस केंद्र से हर महीने लगभग 60 से 70 हजार रुपए के उत्पादों की बिक्री हो रही है। यहां के उत्पाद अब स्थानीय बाजारों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि नौणी विश्वविद्यालय, दिल्ली और धर्मशाला के जैविक हाटों तक पहुंच रहे हैं। इस मॉडल ने किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कर उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलाया है।

किसानों को घर बैठे मिला रोजगार

ग्राम पंचायत बृखमणी के बीआरसी प्रकाश चंद का कहना है कि इस बिक्री केंद्र से किसानों को घर बैठे रोजगार मिला है और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो गया है। वहीं सरवन कुमार ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा न दिया होता, तो हम आज भी रसायनों पर निर्भर रहते। इन योजनाओं ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है और हमारे जीवन स्तर में सुधार किया है।

Share160SendTweet100
Previous Post

Sirmour: रिश्वत देने और रिश्वत लेने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज

Next Post

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

Next Post
सीबीआई से केस वापस लेने के लिए बेकरार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के एनएसए में समायोजन और तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के एनएसए में समायोजन और तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अक्तूबर में माह में आयोजित करेगा जन जागरूकता अभियान ‘‘समर्थ-2025“

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App