एसएचओ विजय रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति गुरमुख सिंह निवासी एकता कॉलोनी, रामपुरघाट के कब्जे से 40 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की । जिस पर गुरमुख सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में मुकदमा दर्ज कर किया है , आरोपी को गिरफ्तार करके मामले में अन्वेषण जारी है ।
वहीं देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी नंबर म्ह 20 ऊ 2498 से पुलिस ने 48 बोतलें अवैध देसी शराब की बरामद की है गाड़ी के चालक बंसीलाल निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर के विरुद्ध पुलिस थाना पुरवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी











