रोड सेफ्टी क्लब पांवटा साहिब की मासिक बैठक बद्रीपुर पुलिस बूथ में आयोजित की गई |बैठक में शहर की कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया जिसमें रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि दुर्घनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगो से सहयोग की अपील की जाएगी, जिसके लिए सड़कों पर उतर कर लोगो को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा |
इस बैठक में अध्यक्ष भजन चौधरी, ट्रैफिक इंचार्ज अमित राल्टा, पंचराम, इंतजार अली,भारत भूषण गोयल, सोढ़ी सिंह, दिनेश कुमार, गुरचरण सिंह, सुनील चौधरी, राजेश तोमर, , एकांत गर्ग, आशिक अली, जगजीत सिंह, संजय राणा, नदीम अली, हेमंत, अनवर अली, उपस्थित रहें.











