ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : नशीले कैप्सूलो की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , 1104 प्रतिबन्धित कैप्सुल बरामद , सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार जांच अधिकारी ,(Special Detection team Sub Division Paonta Sahib )के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब वे इलाका पुलिस सब डिवीजन पाँवटा साहिब के रवाना थे, तो मन मु0आ0 मय मुलाजमान के बातापुल आदि से गश्त करता हुआ जब बद्रीपुर चौक पंहुचा था तो समय 10.35 PM बजे रात मुखबर खास से सूचना मिली

कि रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र श्री रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 अपने छोटा थी टेम्पो न0 HP17G-2868 मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल लेकर घुम रहा है जिसके साथ विकास पुत्र श्री चन्द्र बाहन निवासी गांव मरवह डा0 सडोली तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 भी टेम्पो मे है जो उपरोक्त दोनो इस समय टेम्पो लेकर पांवटा साहिब ट्रक युनियन के पास खडे है । यदि उनके टेम्पो को इसी समय रैड करके चैक किया जाये तो भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल व दवाईयां बरामद हो सकती है ।

दौराने तलाशी टेम्पो के कन्डक्टर सीट के साथ आगे एक पीले रंग की प्लास्टिक थैली बरामद हुई । जिसे चैक करने पर थैली से गहरे भुरे रंग के कैप्सुल के STRIPS व गत्ता डिब्बे बरामद हुए । चैक करने पर बरामदा कैप्सुलो स्ट्रीप्स व डिब्बे मे प्रतिबन्धित ट्रामाडोल साल्ट पाया गया । थैली मे कैप्सुलो के कुल 4 गत्ता डिब्बे मार्का SPASMORE बरामद हुए तथा 8 स्ट्रीप्स मार्का SPASMED अलग से बरामद हुई । कुल 1104 प्रतिबन्धित कैप्सुल बरामद हुए । मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीले कैप्सूल कहां से खरीद कर लाया था तथा कहां पर बेचने थे

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!