ADVERTISEMENT

डुप्लीकेट रसीदें छापकर की गार्बेज कलेक्शन , नगर पालिका में किया लाखों रुपए का गबन , आरोपी कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज

 

दिनांक 07.09.2026 को पुलिस थाना पुलिस थान नाहन में श्री संजय कुमार, Sr. Executive Officer, Municipal Council, Nahan की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। शिकायत के अनुसार नगर परिषद नाहन द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए नितिन कल्याण, निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन को, जो CLC के माध्यम से आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, यूजर चार्ज वसूली हेतु रसीद पुस्तिकाएं जारी की गई थी ।

जून 2023 से 15.09.2025 तक उसके द्वारा कुल ₹11,18,660/- यूजर चार्ज एकत्रित किया गया, जबकि नगर परिषद के संबंधित कर्मचारी श्री अहसान अहमद, हेल्पर के पास केवल ₹5,93,450/- ही जमा करवाए गए। इस प्रकार ₹5,25,210/- की राशि कम जमा पाई गई, जिसका कथित रूप से गबन किया गया है।इसके अतिरिक्त ₹3,94,300/- की राशि से संबंधित डुप्लीकेट रसीदें उपलब्ध नहीं हैं तथा जारी की गई 16 रसीद पुस्तिकाओं में से 5 पुस्तिकाएं व संबंधित रिकॉर्ड भी नगर परिषद कार्यालय में वापस जमा नहीं हुए।

शिकायत में दोनों कर्मचारियों पर आपसी मिलीभगत से सरकारी धन के गबन व रिकॉर्ड में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *