ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कौर एवं उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह का शपथ ग्रहण समारोह 29 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे नगर परिषद कार्यालय, पांवटा साहिब में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) पांवटा साहिब द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की गई है।

जारी पत्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं उपायुक्त सिरमौर के निर्देशों के अनुपालन में दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है

शपथ ग्रहण समारोह की सूचना स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, उपायुक्त सिरमौर तथा नगर परिषद के सभी पार्षदों को भी भेजी गई है।

इस समारोह के साथ ही पांवटा साहिब नगर परिषद का नया नेतृत्व औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *