Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल , देवीनगर कि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम किया रोशन…
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल , देवीनगर कि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-17 volleyball girls टूर्नामेंट में द्वितीय रनर – अप रहते हुए सिल्वर पदक अपने नाम किया, यह प्रतियोगिता 11 से 14 अगस्त 2026 तक हिमाचल प्रदेश, कांगड़ा के जावली में स्थित spring Dale Convent पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। टूर्नामेंट में अलग-अलग क्षेत्रों के 12 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, देवीनगर की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
टीम की इस सफलता में कोच नीतू ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ मुकाबला किया।
प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से मानवी, प्रियाठाकुर, प्रियांशी राय, स्नेहा, आराधनाठाकुर, आशिका सैनी, सेजल, ओजस्विनी, समृद्धि ठाकुर, जसमीन कौर ने भाग लिया और टीम को पदक तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्याकमलजीत कौर ने खिलाड़ियों तथा कोच नीतू ठाकुर को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।










