ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या आरोपी नशेड़ी युवक युवती गिरफ्तार , पुलिस ने घंटों में सुलझाई हत्या की वारदात

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने वाले एक आरोपी युवक को और एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में 54 वर्षीय व्यक्ति भागमल की हत्या करने वाले एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 का बताया जा रहा है। जिसका नाम कथित तौर पर आमिर पुत्र आरिफ बताया जा रहा है। वहीं दूसरी एक यूवती जिसका नाम अन्नु बताया जा रहा है वह भी इस हत्या में शामिल हो सकती है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए 12 घंटे में हत्या के दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि व्यक्ति फल सप्लाई का काम करता था और यह मामला लूटपाट का हो सकता है सूत्र बता रहे हैं कि जब युवक के घर जब पुलिस ने दबिश दी तो उस वक्त खून से सने कपड़ों को धोने का प्रयास किया जा रहा था । जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फिलहाल पुलिस के बड़े अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगालें तो सामने आया कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा के साथ लगते वार्ड नंबर 9 की गली में युवक युवती और अन्य भागते नजर आ रहे हैं। उसके बाद आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से ट्रेस कर लिया। वही लगातार कोशिशों के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *