ADVERTISEMENT

सिविल अस्पताल से श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर गलत पार्किंग बनी परेशानी

सिविल अस्पताल से श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर गलत पार्किंग बनी परेशानी

पांवटा साहिब। सिविल अस्पताल क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर गलत तरीके से की जा रही पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

व्यस्त मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलत पार्किंग के कारण मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

आप साफ देख सकते हैं—सड़क पर खड़ी इनोवा कार के कारण लगा जाम! तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि इनोवा कार को सड़क पर खड़ा कर चालक वहां से चला गया, जिसके कारण पीछे वाहनों की कतार लग गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि इस मार्ग पर बेतरतीब पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

प्रशासन से मांग है कि गलत पार्किंग पर सख्ती की जाए, ताकि लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *