Paonta Sahib: BKD सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मे “जागरुक बचपन सशक्त भारत” कार्यक्रम, बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
Khabron wala
पाँवटा साहिब के देवीनगर स्थित बीकेडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में जागरुक बचपन सशक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर मे लैंगिक अपराधों से विद्यार्थियों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (Pocso Act ) के बारे में जागरूक करना, शिक्षा का अधिकार और डिजिटल साइबर क्राइम तथा स्वास्थ्य के बारे में अवगत करवाना था।
कार्यक्रम में एडवोकेट प्रतिष्ठा वर्मा और मंदीप कौर पी. एल. वी. ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 विद्यार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को “Say No, Move Away, Tell Someone का मंत्र दिया और गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और अपनी सुरक्षा खुद कैसे करें, इसके बारे में समझाया।
एडवोकेट प्रतिष्ठा वर्मा ने कहा कि “जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार है। हर बच्चे का बचपन सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जिसमें नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और
साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने उप- मंडल विधिक सेवा समिति और दोनों अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित ‘भविष्य देने के अहम भूमिका निभाते हैं।












