Paonta Sahib : समाजसेवी व व्यवसायी कंवर ठाकुर एवं साथियों ने सरकारी स्कूल को भेंट किया कंप्यूटर व प्रिंटर..
Khabron wala
उपमंडल पौण्टा साहिब के तहत राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला जामनीवाला, शिक्षा खण्ड पौण्टा साहिब को समाजसेवी व युवा व्यवसायी कँवर ठाकुर एवं उनके साथियों द्वारा एक कंप्यूटर तथा एक प्रिंटर स्कूल को प्रदान किया गया।
समाजसेवी व युवा व्यवसायी कँवर ठाकुर ने बताया कि हर इंसान को अपनी क्षमता अनुसार कुछ न कुछ दान पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। जिससे जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी हो सके, वहीं समाजहित में भी नेक कार्य चलते रहे। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष कमाई से कुछ हिस्सा किसी जरूरतमंद या सरकारी कार्यालय, स्कूल के लिए आवश्यकता अनुसार समान व धन दान करते रहते हैं और आगे भी वह यह क्रम जारी रखेंगे। उन्होंने अपने साथ आये सभी सहयोगी साथियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सरकारी स्कूल की यह जरूरत पूरी करने में उनका साथ दिया।
इस अवसर पर चन्द्रमणी शर्मा केन्द्रीय मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला जामनीवाला, शिक्षा खण्ड- पांवटा साहिब द्वारा समाजसेवी व ऑनर शिवा माईन एण्ड मिनरल कमरऊ कँवर ठाकुर एवं उनके साथ आये सभी व्यवसाईयों पूर्व सदस्य पंचायत समिती प्रताप ठाकुर, व्यवसायी एवं ट्रांसपोर्टर कपिल ठाकुर, माइन ऑनर वीरेंद्र ठाकुर, व्यवसायी सूरज पुंडीर आदि का विद्यालय परिवार की और से स्वागत एवम धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इस मौके पर मुख्य शिक्षक सुमेर चंद, जेबीटी बलवीर सिंह, जेबीटी रोबिन कुमार, जेबीटी पुनम गौतम, जेबीटी कुमारी रिंकू, एवम् हरीश कुमार PT MTW आदि उपस्थित रहें।









